Skip to main content

गुरु मंत्र की अद्भुत शक्ति




    गुरु मंत्र के अंदर अद्भुत शक्ति समाहित होती है , परन्तु सभी को इस विषय में पता न होने के कारण बहुत से शिष्य जान ही नही पाते की उनके पास क्या अद्भुत है । गुरु मंत्र का अर्थ है गुरु मुख द्वारा दिया हुआ मन्त्र जो की  गुरु को अपने गुरु से मिला होता है , या गुरु उस मन्त्र में अपनी सिद्धियों की ऊर्जा को संचालित कर शिष्य के दाहिने कान में फूंक मार कर अपनी ऊर्जा का संचालन करता है । गुरु मंत्र वैसे तो हर अवस्था में कार्य करता है परन्तु यदि इसे जाग्रत कर लिया जाए तो विशेष फल मिलता है , जाग्रत किस प्रकार करें ? किसी भी शुभ समय में या तो संकल्प ले कर या बिना संकल्प के गुरु मंत्र अनुष्ठान करें ,  जिसमे 1 लाख 25 हजार जप आवश्यक है ।परन्तु इतना भी न हो तो 51 हजार का संकल्प ले कर या बिना संकल्प जप कर सकते है । अंतिम दिन 10 अंश जाप के अनुसार हवन  या 1008 आहुति कम से कम करनी ही है , इस क्रिया से गुरु मन्त्र चैतन्य हो जाता है और जो हवन कुंड की भस्म है वो अद्भुत रूप से गुरु मंत्र शक्ति समाहित किये होती है यदि किसी प्रेत बाधित व्यक्ति को वो भस्म खिला दो तो ठीक हो जाता है । आप इसका प्रयोग कही भी कर सकते है  आप किसी प्रेत बाधित को ठीक कर सकते है ,किसी के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते है , स्वयम पर कवच लगा सकते है । विशिष्ठ कार्य की सिद्धि के लिए आप संकल्प ले कर अनुष्ठान कर सकते है गुरु मंत्र का जिससे आपका अभीष्ट कार्य सम्पन्न होगा । यहाँ तक की आर्थिक उन्नति के लिय किये गुरु मन्त्र अनुष्ठान से सब ठीक हो जाता है । विशेष बातें यदि किसी को झाड़ा डालें तो पहले 7 बार फूक कर मन्त्र स्वयम औए अपने परिवार को सुरक्षित कीजिये ।

Comments

Popular posts from this blog

श्री काली जगन्मंगल कवचम्

(श्री काली जगन्मंगल कवचम्) ।।श्री दक्षिणाकाली प्रसन्नोस्तु।। . श्री काली जगन्मंगल कवचम् श्री भैरव्युवाच काली पूजा श्रुता नाथ भावाश्च विविधाः प्रभो । इदानीं श्रोतु मिच्छामि कवचं पूर्व सूचितम् ॥ त्वमेव शरणं नाथ त्राहि माम् दुःख संकटात् । सर्व दुःख प्रशमनं सर्व पाप प्रणाशनम् ॥ सर्व सिद्धि प्रदं पुण्यं कवचं परमाद्भुतम् । अतो वै श्रोतुमिच्छामि वद मे करुणानिधे ॥ भैरवउवाच रहस्यं श्रृणु वक्ष्यामि भैरवि प्राण वल्लभे । श्री जगन्मङ्गलं नाम कवचं मंत्र विग्रहम् ॥ पाठयित्वा धारयित्वा च त्रौलोक्यं मोहयेत्क्षणात् । नारायणोऽपि यद्धृत्वा नारी भूत्वा महेश्वरम् ॥ योगिनं क्षोभमनयत् यद्धृत्वा च रघूत्तमः। वर तृप्तो जघानैव रावणादि निशाचरान् ॥ यस्य प्रसादादीशोऽहं ्रैलोक्य विजयी प्रभुः । धनाधिपः कुबेरोऽपि सुरेशोऽभूच्छचीपतिः । एवं हि सकला देवाः सर्वसिद्धिश्वराः प्रिये ॥ विनियोग:- ॐ श्री जगन्मङ्गलस्यास्य कवचस्य ऋषिः शिवः । छ्न्दोऽनुष्टुप् देवता च कालिका दक्षिणेरिता ॥ जगतां मोहने दुष्ट विजये भुक्तिमुक्तिषु । योषिदाकर्षणे चैव विनियोगः प्रकीर्तितः ॥ ऋष्यादि-न्यास:- श्री शिव ऋषये नमःशि...

कुलदेवी एवं कुलदेवता आकर्षण मंत्र

ॐ नमो कामद काली कामक्षा देवी तेरे सुमरे बेडा पार, पढि पढि मारुं गिन गिन फूल, जाहि बुलाई सोई आये, हांक मार हनुमान वीर पकड ला जल्दी, दुहाई तोय सीता सती, अंजनी माता की, मेरा मंत्र सांचा पिण्ड काचा, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा, इस मंत्र का ५१ दिन तक जाप होता है बाबा लंगोटी वाले के मंदिर मे बाबा के सभी यम नियम का पालन होता है ५१ दिन पूरे होने पर 41 वे दिन दशांश हवन एव विशेष पुजा होती है जिसमें आपको कोई आदमी दिखाई दे सकता है ओर कोई ध्वनि भी सुनाई दे सकती है या स्वप्न भी आ सकता है 41 दिन मंत्र जप करने के बाद आप इसका प्रयोग किसी ओर के लिये भी कर सकते है किसी का दोष जानने के लिये.. मेल करें 

संतान प्राप्ति का वरुण मंत्र......

  प्रणाम। इसे सर्वप्रथम महाराजा हरिश्चन्द्र ने सिद्ध किया था। गुरु वशिष्ठ ने यह गुरु मंत्र राजा हरिश्चन्द्र को दिया था। निसंतान हरिश्चन्द्र ने इस मंत्र के जप से पुत्र की प्राप्ति की थी। अनपतयोअस्मि देवेशः पुत्र देहि सुख प्रदम । ऋणत्रय पहारार्थमुद्धमोअयमयाकृत ।। इसका नित्य 108 बार जप करने से संतान अवश्य प्राप्त होती है। आप इस मंत्र से अभिमंत्रित यंत्र हमारे संस्थान से प्राप्त कर सकते है। जिसे बैडरूम में रखने व नित्य दर्शन करने से भी संतान प्राप्त होती हैं।