Skip to main content

महाबली बाबा हनुमान जी की कथा.....

महाबली बाबा हनुमान जी की कथा.....

एक दिन हनुमानजी जब , सीताजी की शरण में आए.!
नैनों में जल भरा हुआ है , बैठ गए शीश झुकाए.!!

सीता जी ने पूछा उनसे , कहो लाडले बात क्या है.!
किस कारण ये छाई उदासी , नैनों में क्यों नीर भरा है.!!

हनुमान जी बोले , मैया आपनें कुछ वरदान दिए हैं.!
अजर अमर की पदवी दी है और बहुत सम्मान दिए हैं.!
अब मैं उन्हें लौटानें आया , मुझे अमर पद नहीं चाहिए.!
दूर रहूं मैं श्री चरणों से , ऐसा जीवन नहीं चाहिए.!!

सीता जी मुस्काकर बोली , बेटा ये क्या बोल रहे हो.!
अमृत को तो देव भी तरसे , तुम काहे को डोल रहे हो.!

इतने में श्रीराम प्रभु आ गए और बोले.!
क्या चर्चा चल रही है , मां और बेटे में.!!

सीताजी बोली सुनो नाथ जी.!
ना जाने क्या हुआ हनुमान को.!
पदवी अजर - अमर , लौटानें आया है ये मुझको.!!

राम जी बोले क्यों बजरंगी , ये क्या लीला नई रचाई.!
कौन भला छोड़ेगा , अमृत की ये अमर कमाई.!!

हनुमानजी रोकर बोले , आप साकेत पधार रहे हो.!
मुझे छोड़कर इस धरती पर , आप वैकुंठ सिधार रहे हो.!
आप बिना क्या मेरा जीवन , अमृत का विष पीना होगा.!
तड़प-तड़प कर विरह अग्नि में , जीना भी क्या जीना होगा.!
प्रभु अब आप ही बताओ , आप के बिना मैं यहां कैसे रहूंगा.!!

प्रभु श्रीराम बोले :
हनुमान सीता का यह वरदान , सिर्फ आपके लिए ही नहीं है.!
बल्कि यह तो , संसार भर के कल्याण के लिए है.!
तुम यहां रहोगे और संसार का कल्याण करोगे.!
मांगो हनुमान वरदान मांगो.!!

हनुमान जी बोले :
जहां जहां पर आपकी कथा हो , आपका नाम हो.!
वहां-वहां पर मैं उपस्थित होकर , हमेशा आनंद लिया करूं.!!

सीताजी बोलीं : दे दो , प्रभु दे दो.!

भगवान राम नें हंसकर कहा : तुम नहीं जानती सीते.!
ये क्या मांग रहा है , ये अन्गिनत शरीर मांग रहा है.!
जितनी जगह मेरा पाठ होगा , उतनें शरीर मांग रहा है.!!

सीताजी बोलीं : दे दो फिर क्या हुआ , आपका लाडला है.!

प्रभु श्रीराम बोले : तुम्हरी इच्छा पूर्ण होगी.!
वहां विराजोगे बजरंगी , जहां हमारी चर्चा होगी.!
कथा जहां पर राम की होगी , वहां ये राम दुलारा होगा.!
जहां हमारा चिंतन होगा , वहां पर जिक्र तुम्हारा होगा.!!

कलयुग में मुझसे भी ज्यादा , पूजा हो हनुमान तुम्हारी.!
जो कोई तुम्हरी शरण में आए , भक्ति उसको मिले हमारी.!
मेरे हर मंदिर की शोभा बनकर , आप विराजोगे.!
मेरे नाम का सुमिरन करके , सुध बुध खोकर नाचोगे.!!

नाच उठे ये सुन बजरंगी , चरणन शीश नवाया.!
दुख-हर्ता , सुख-कर्ता प्रभु का , प्यारा नाम ये गाया.!

जय सियाराम    ,   जय जय सियाराम.!
जय सियाराम    ,   जय जय सियाराम.!!

    ।। जय श्रीराम ।।

Comments

Popular posts from this blog

श्री काली जगन्मंगल कवचम्

(श्री काली जगन्मंगल कवचम्) ।।श्री दक्षिणाकाली प्रसन्नोस्तु।। . श्री काली जगन्मंगल कवचम् श्री भैरव्युवाच काली पूजा श्रुता नाथ भावाश्च विविधाः प्रभो । इदानीं श्रोतु मिच्छामि कवचं पूर्व सूचितम् ॥ त्वमेव शरणं नाथ त्राहि माम् दुःख संकटात् । सर्व दुःख प्रशमनं सर्व पाप प्रणाशनम् ॥ सर्व सिद्धि प्रदं पुण्यं कवचं परमाद्भुतम् । अतो वै श्रोतुमिच्छामि वद मे करुणानिधे ॥ भैरवउवाच रहस्यं श्रृणु वक्ष्यामि भैरवि प्राण वल्लभे । श्री जगन्मङ्गलं नाम कवचं मंत्र विग्रहम् ॥ पाठयित्वा धारयित्वा च त्रौलोक्यं मोहयेत्क्षणात् । नारायणोऽपि यद्धृत्वा नारी भूत्वा महेश्वरम् ॥ योगिनं क्षोभमनयत् यद्धृत्वा च रघूत्तमः। वर तृप्तो जघानैव रावणादि निशाचरान् ॥ यस्य प्रसादादीशोऽहं ्रैलोक्य विजयी प्रभुः । धनाधिपः कुबेरोऽपि सुरेशोऽभूच्छचीपतिः । एवं हि सकला देवाः सर्वसिद्धिश्वराः प्रिये ॥ विनियोग:- ॐ श्री जगन्मङ्गलस्यास्य कवचस्य ऋषिः शिवः । छ्न्दोऽनुष्टुप् देवता च कालिका दक्षिणेरिता ॥ जगतां मोहने दुष्ट विजये भुक्तिमुक्तिषु । योषिदाकर्षणे चैव विनियोगः प्रकीर्तितः ॥ ऋष्यादि-न्यास:- श्री शिव ऋषये नमःशि...

कुलदेवी एवं कुलदेवता आकर्षण मंत्र

ॐ नमो कामद काली कामक्षा देवी तेरे सुमरे बेडा पार, पढि पढि मारुं गिन गिन फूल, जाहि बुलाई सोई आये, हांक मार हनुमान वीर पकड ला जल्दी, दुहाई तोय सीता सती, अंजनी माता की, मेरा मंत्र सांचा पिण्ड काचा, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा, इस मंत्र का ५१ दिन तक जाप होता है बाबा लंगोटी वाले के मंदिर मे बाबा के सभी यम नियम का पालन होता है ५१ दिन पूरे होने पर 41 वे दिन दशांश हवन एव विशेष पुजा होती है जिसमें आपको कोई आदमी दिखाई दे सकता है ओर कोई ध्वनि भी सुनाई दे सकती है या स्वप्न भी आ सकता है 41 दिन मंत्र जप करने के बाद आप इसका प्रयोग किसी ओर के लिये भी कर सकते है किसी का दोष जानने के लिये.. मेल करें 

संतान प्राप्ति का वरुण मंत्र......

  प्रणाम। इसे सर्वप्रथम महाराजा हरिश्चन्द्र ने सिद्ध किया था। गुरु वशिष्ठ ने यह गुरु मंत्र राजा हरिश्चन्द्र को दिया था। निसंतान हरिश्चन्द्र ने इस मंत्र के जप से पुत्र की प्राप्ति की थी। अनपतयोअस्मि देवेशः पुत्र देहि सुख प्रदम । ऋणत्रय पहारार्थमुद्धमोअयमयाकृत ।। इसका नित्य 108 बार जप करने से संतान अवश्य प्राप्त होती है। आप इस मंत्र से अभिमंत्रित यंत्र हमारे संस्थान से प्राप्त कर सकते है। जिसे बैडरूम में रखने व नित्य दर्शन करने से भी संतान प्राप्त होती हैं।