Skip to main content

कमाई बोहुत है पर घर मे लक्ष्मी नही रुकती,

अक्सर सुनने में आता है कि हम इतनी पूजा करते है दान करते जी है लेकिन फिर भी परेशान है ।

कमाई बोहुत है पर घर मे लक्ष्मी नही रुकती,
किसी ना किसी सदस्य को बीमारी लगी ही रहती है,
कभी भी एक्सीडेंट हादसे आदि होते रहते है,
व्यापार में नुकसान रहता है,
नोकरी टिकती नही,
परिवार में कलह, झगड़े, विवाद होते रहते है,
बच्चे नही है और हे भी तो वो नालायक है,
सबका सार ये है कि घर, परिवार, मन मे सुख-शांति नही है ।

वैदिक मतानुसार 

पहली बात किये गए दान का स्वम द्वारा किया गए बखान से दान का पुण्य क्षय हो जाता है ।

दूसरी बात यदि घर के कुलदेव या कुल देवी, पित्र नाराज या अप्रप्त है तो कोई भी पूजा दान सफल नही होता ।

तीसरी बात जिस घर मे बुजुर्ग, मातापिता, गुरु, इष्ट, साधु, कर्मकांडी ब्राह्मण और नारी का सम्मान नही वंहा से रिद्धि सिद्धि लक्ष्मी चली जाती है ।

चौथी बात अपने अधीनस्थ सेवको का अपमान भी दुख का कारण बनता है ।

पांचवी और अंतिम बात गाय या पाले हुए पशु पर अत्याचार या उनकी सेवा में कमी भी दरिद्रता लाती है ।

प्रेम, सम्मान, समर्पण,सेवा ही मानव जीवन का मूल मंत्र है ।

जिस घर के कुलदेव, पित्र, गुरु, इष्ट संतुष्ट होंगे उनके घर मे कोई भी बाधा, व्याधि नही आ सकती ।

प्रसन्न रहो, सबको प्रसन्न रखो तो रिद्धि सिद्धि, शांति और लक्ष्मी जी स्वम आपके घर का पता पूछ कर आएगी ।।

दुसरो का दिल दुखा कर भाई तू खुद कैसे कभी मुस्कुरा पायेगा ।
जो देगा वो ही वापस आएगा जैसे बीज बोयेगा फसल वही तू पायेगा ।।

Comments

Popular posts from this blog

श्री काली जगन्मंगल कवचम्

(श्री काली जगन्मंगल कवचम्) ।।श्री दक्षिणाकाली प्रसन्नोस्तु।। . श्री काली जगन्मंगल कवचम् श्री भैरव्युवाच काली पूजा श्रुता नाथ भावाश्च विविधाः प्रभो । इदानीं श्रोतु मिच्छामि कवचं पूर्व सूचितम् ॥ त्वमेव शरणं नाथ त्राहि माम् दुःख संकटात् । सर्व दुःख प्रशमनं सर्व पाप प्रणाशनम् ॥ सर्व सिद्धि प्रदं पुण्यं कवचं परमाद्भुतम् । अतो वै श्रोतुमिच्छामि वद मे करुणानिधे ॥ भैरवउवाच रहस्यं श्रृणु वक्ष्यामि भैरवि प्राण वल्लभे । श्री जगन्मङ्गलं नाम कवचं मंत्र विग्रहम् ॥ पाठयित्वा धारयित्वा च त्रौलोक्यं मोहयेत्क्षणात् । नारायणोऽपि यद्धृत्वा नारी भूत्वा महेश्वरम् ॥ योगिनं क्षोभमनयत् यद्धृत्वा च रघूत्तमः। वर तृप्तो जघानैव रावणादि निशाचरान् ॥ यस्य प्रसादादीशोऽहं ्रैलोक्य विजयी प्रभुः । धनाधिपः कुबेरोऽपि सुरेशोऽभूच्छचीपतिः । एवं हि सकला देवाः सर्वसिद्धिश्वराः प्रिये ॥ विनियोग:- ॐ श्री जगन्मङ्गलस्यास्य कवचस्य ऋषिः शिवः । छ्न्दोऽनुष्टुप् देवता च कालिका दक्षिणेरिता ॥ जगतां मोहने दुष्ट विजये भुक्तिमुक्तिषु । योषिदाकर्षणे चैव विनियोगः प्रकीर्तितः ॥ ऋष्यादि-न्यास:- श्री शिव ऋषये नमःशि...

कुलदेवी एवं कुलदेवता आकर्षण मंत्र

ॐ नमो कामद काली कामक्षा देवी तेरे सुमरे बेडा पार, पढि पढि मारुं गिन गिन फूल, जाहि बुलाई सोई आये, हांक मार हनुमान वीर पकड ला जल्दी, दुहाई तोय सीता सती, अंजनी माता की, मेरा मंत्र सांचा पिण्ड काचा, फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा, इस मंत्र का ५१ दिन तक जाप होता है बाबा लंगोटी वाले के मंदिर मे बाबा के सभी यम नियम का पालन होता है ५१ दिन पूरे होने पर 41 वे दिन दशांश हवन एव विशेष पुजा होती है जिसमें आपको कोई आदमी दिखाई दे सकता है ओर कोई ध्वनि भी सुनाई दे सकती है या स्वप्न भी आ सकता है 41 दिन मंत्र जप करने के बाद आप इसका प्रयोग किसी ओर के लिये भी कर सकते है किसी का दोष जानने के लिये.. मेल करें 

संतान प्राप्ति का वरुण मंत्र......

  प्रणाम। इसे सर्वप्रथम महाराजा हरिश्चन्द्र ने सिद्ध किया था। गुरु वशिष्ठ ने यह गुरु मंत्र राजा हरिश्चन्द्र को दिया था। निसंतान हरिश्चन्द्र ने इस मंत्र के जप से पुत्र की प्राप्ति की थी। अनपतयोअस्मि देवेशः पुत्र देहि सुख प्रदम । ऋणत्रय पहारार्थमुद्धमोअयमयाकृत ।। इसका नित्य 108 बार जप करने से संतान अवश्य प्राप्त होती है। आप इस मंत्र से अभिमंत्रित यंत्र हमारे संस्थान से प्राप्त कर सकते है। जिसे बैडरूम में रखने व नित्य दर्शन करने से भी संतान प्राप्त होती हैं।